फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जला दी गईं दवाएं

Tue, 10 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर में सोमवार को अंग्रेजी दवाएं जला दी गईं। जल रही दवा का वीडियो व फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमओ से भी शिकायत की गई है। वहीं अस्पताल में तीन बजे ही ताला लग जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बलहा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर में कुछ लोग मंगलवार को गए। अस्पताल में दोपहर तीन बजे ही ताला लग गया। ग्रामीणों ने देखा कि अस्पताल के निकट ही अंग्रेजी दवाइयां जल रही हैं। दवाइयां क्यों और कैसे जल रही है, इसका पता किसी को नहीं चला। आसपास के लोगों ने दवाएं जलाने का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार दवाएं जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगा। साथ ही दोपहर में ही अस्पताल में ताला लगाए जाने का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दवा के लिए ग्रामीण भटकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बाहर की दवा लिखता है। अब दवाइयों को जलाया जा रहा है। इस ममले में सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खराब दवाओं को जलाया गया है। साथ ही इसकी जांच भी शुरू कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed