{"_id":"6112b5838ebc3e7d231b9ad5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko590790078","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 बोरी नेपाली मटर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 बोरी नेपाली मटर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से मटर लेकर भारत में तस्करी करने के लिए पिकअप से आ रहे दो तस्करों को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नेपाली मटर बरामद हुआ। मटर व वाहन को आगे की कार्रवाई करने के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करने के लिए टीम गठित की है। सोमवार की देर रात थाने के एसआई रूदल बहादुर सिंह व एसएसबी के एएसआई रामलाल दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टंडन मील कालोनी मार्ग कस्बा रुपईडीहा के पास नेपाल की ओर से पिकअप आता हुआ दिखाई पड़ा। टीम को कुछ संदिग्ध लगा तो पिकअप को रूकने का इशारा दिया, लेकिन पिकअप चालक वाहन को लेकर भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए रोका और वाहन में रखे सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 70 बोरी नेपाली मटर बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तस्करों की पहचान नानपारा कोतवाली क्षेत्र के देहाती भग्गापुरवा गांव निवासी वसीम लारी, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दसहरा बाग निवासी कमल अग्रवाल व रमेश अग्रवाल के रूप में हुई है। बरामद सामान व वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।