{"_id":"610ecb0d8ebc3e73857f6576","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5903646109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का सवाल सुन बोलीं सीडीओ- लक्ष्य निर्धारित करिए, सफलता कदम चूमेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का सवाल सुन बोलीं सीडीओ- लक्ष्य निर्धारित करिए, सफलता कदम चूमेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आप आईएएस से पहले एक लेडीज हैं। लक्ष्य को चुनने के दौरान घर से लेकर गांव के लोगों ने काफी ताने दिए होंगे कि लड़की हो, कहां बाहर जाओगी पढ़ने। इतना आसान नहीं है आईएएस बनना। इन सब जैसी चुनौतियों का सामना आपने कैसे किया? यह सवाल एक छात्रा ने हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में बड़ी ही उत्सुकता के साथ सीडीओ से पूछा। सीडीओ ने कहा कि अपने आप में आत्मविश्वास पैदा करिए। इच्छाशक्ति से लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़िए। सफलता एक दिन आपके कदम चूमेगी। फिर ताने मारने वाले लोग ही आपकी तारीफों के पुल बांधेंगे। बस जरूरत है तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की।
प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में महिलाएं करेंगी हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन नानपारा तहसील सभागार में श्री शंकर इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह व सीडीओ कविता मीना से छात्राओं ने बेबाक तरीके से सवाल पूछा। अधिकारियों ने छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर उत्पीड़न जैसी बातों को कतई बर्दाश्त न करें। यदि कोई ऐसी घटना होती है तो अपने परिवार के लोगों को जरूर बताएं।
आपकी बातों को गोपनीय रखा जाएगा और आपकी त्वरित मदद भी की जाएगी। छात्रा के एक सवाल के जवाब में डीएम व एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग विवेक के साथ करें। सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं। निसंकोच होकर डीएम-एसपी व थानाध्यक्षों के नंबरों पर कॉल करके अपनी समस्याएं बताएं। आपकी सहायता तत्काल की जाएगी। संवाद कार्यक्रम में सवाल पूछने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की।