फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पैसा दोगुना करने के नाम ऐंठे करोड़ों रूपये, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कंपनी में पैसे जमा करने पर दोगुना करने व अन्य झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कंपनी में पैसा न जमा कर ऐशोआराम की जिंदगी जी रहे थे। पूछताछ में पता चला कि कंपनी में पैसा जमा ही नहीं कर रहे थे। कई ग्रामीण इनके शिकार हो चुके है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखदहीर गांव निवासी सुरजन व पवन कुमार निषाद मथुरा की कर्मभूमि रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कई साल पहले जुड़े थे। दोनों गांव में लोगों को कंपनी से जुड़कर पैसा जमा करने के बाद कुछ ही सालों में दोगुना करने का झांसा देते थे। इनके झांसे में शेखदहीर, रंजीतपुर समेत कई गांव के ग्रामीण आकर पैसे जमा करने लगे। पुलिस के मुताबिक जब पैसा दोगुना होने का समय आया और लोगों ने अपना पैसा मांगा तो इन लोगों ने कंपनी के भाग जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों ने ग्रामीणों से पैसे ऐंठे, लेकिन कंपनी में जमा न कर खुद इस्तेमाल कर लिया। इससे मकान निर्माण वे टेंट कारोबार शुरू कर दिया। साक्ष्य एकत्र करने के बाद दोनों आरोपियों को शेखदहीर गांव से गिरपतार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed