{"_id":"610d6cb78ebc3eaab37ac8b6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5902028103","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से चल रहा धरना समाप्त, मिठाई बांटकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से चल रहा धरना समाप्त, मिठाई बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एंबुलेंस कर्मियों का 15 दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। लखनऊ में श्रम आयुक्त और अखिल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री ने पहुंचकर धरना समाप्त करवाया। साथ ही कंपनी द्वारा दिए गए किसी भी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर न करने की बात कही। इस पर जिला मुख्यालय स्थित कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
जिले के एंबुलेंस कर्मी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना दे रहे थे। कर्मचारियों का धरना बीते 15 दिनों से चल रहा था। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय और महामंत्री नसीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को धरना स्थल पर श्रम आयुक्त बीके राय और भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री केपी उपाध्याय व दिनेश कौशिक पहुंचे। उन्होंने सरकार की तरफ से आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सभी लोग अपना कार्य करते हुए जनता के हित का ख्याल रखें। साथ ही जीवीके कंपनी की ओर से दिए गए शपथ पत्र पर बिना हस्ताक्षर के ही सभी ड्यूटी करें। इसकी सूचना मिलने पर देर शाम को मेडिकल कालेज परिसर में सभी कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनायी। साथ ही सरकार के फैसले की सराहना की। इस दौरान अंकित सिंह, रवि जायसवाल व पंकज गुप्ता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।