फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पांच करोड़ की स्मैक बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल में स्मैक की तस्करी करने जा रहे अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत तीन ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इनमें से एक तस्कर नेपाल की जेल में भी तस्करी के मामले में बंद रह चुका है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी जिम्मेदारी दे रखी है। एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर को लगाया था। बृहस्पतिवार को एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि भारी मात्रा में स्मैक लेकर लग्जरी गाड़ी से ड्रग्स माफिया आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी प्रभारी अपनी टीम के सुनील यादव, रवि यादव व विजय पटेल को साथ लेकर रवाना हुए और रिसिया चौकी इंचार्ज अजय कुमार तिवारी के साथ नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम श्रावस्ती जिले की सीमा पर रिसिया थाना क्षेत्र के कदियापुर गांव के पास पहुंची। तभी श्रावस्ती की ओर से एक लग्जरी गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी रोकने के लिए इशारा किया तो सभी गाड़ी लेकर भागने लगे। टीम ने दौड़ाते हुए घेराबंदी की और तीन तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओजी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में ड्रग्स माफिया की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड निवासी रिजवान अली, मोहम्मद मुस्ताक व कमालू के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ रिसिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर में एक तस्करी के मामले में नेपाल की जेल में भी बंद रह चुका है। अभी हाल में ही छूटकर आया था। इसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे भी जिले के कई थानों में दर्ज हैं। वहीं, कमालू ने हाल में ही तस्करी का काम शुरू किया है। उसके ऊपर यह पहला मुकदमा है।

एसओजी टीम व रिसिया पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। तस्करों को जेल भेजा गया है। उनके पास से बरामद 500 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर लग्जरी गाड़ी का प्रयोग करते थे जिससे पुलिस को शक न हो, लेकिन एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करों को गिरपतार कर जेल भेज दिया है।
- सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed