फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाथी ने फूस के घर को ढहाया, गृहस्थी को किया तहस-नहस

Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे भवानीपुर ग्राम में देर रात टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी ने एक ग्रामीण के फूस के मकान को ढहा दिया। इसके बाद गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद हाथी खेत में पहुंच गया। दो बीघा धान की फसल को रौंदने के साथ बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण हाथी की चिंघाड़ से रात भर सो नहीं सके।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवनीपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार रात 11 बजे के आसपास एक टस्कर हाथी गांव में पहुंच गया। हाथी ने गांव निवासी रामनरेश के फूस के मकान को ढहा दिया। परिवार के लोग शोर मचाते हुए भागे। हाथी ने घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, ढाई क्विंटल धान, 50 किलो चावल, 25 किलो आटा खा गया। पूरी गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी ने पीपा और थाली बजाया। इस पर हाथी किसान रामजस के खेत में चला गया। दो बीघा धान की फसल को रौंद दिया। गांव निवासी रामकुमार के बाड़ा को तोड़ दिया। हाथियों का दल पूरी रात चिंघाड़ता रहा। गांव के लोग पूरी रात सो नहीं सके। हाथियों के आमद की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजकर पटाखा वितरित किया गया। लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed