फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 13 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के मोहल्ला बशीरगंज मेें राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष के घर मेें मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। अग्निकांड की घटना मेें घर मेें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बशीरगंज मेें कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव रीतू का मकान है। वहअपनी पत्नी, बुआ व फूफा के साथ बलरामपुर स्थित देवापाटन मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके आवास में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड मेें घर में रखा टीवी, फ्रिज, गीजर, अनाज, बर्तन, कपड़े समेत अन्य कई उपकरण व सामान आग की भेंट पर चढ़कर राख हो गए। आवास में कोई नहीं था इसलिए अग्निकांड के बारे मेें आसपास भी किसी को कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ देर बाद मोहल्लेवासियों ने घर से धुआं निकलते देखा। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना जिलाध्यक्ष रीतू को देते हुए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सरफराज आदि की टीम ने घर का दरवाजा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना मेें दो लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। प्रभारी एफएसओ गेंदालाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद तत्काल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इसलिए एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed