फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीमा पर पकड़ी गई स्मैक की खेप, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने स्मैक की खेप बरामद की है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ छह लाख रूपये आंकी गई है।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर खुली सीमा है। सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह के निर्देश पर थाने के एसआई पारसनाथ तिवारी व एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह की संयुक्त टीम अपने दलबल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651 के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक युवक नेपाल जाने के लिए बाइक से आता हुआ दिखाई पड़ा। टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ छह लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तस्कर की पहचान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गिंधरिया निवासी राजू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed