{"_id":"60a9570d8ebc3e2f214d564d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko579165616","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक पर पूर्व प्रधान को धमकाने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक पर पूर्व प्रधान को धमकाने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह पर एक पूर्व ग्राम प्रधान को धमकाने का आरोप सपा नेताओं ने लगाया है। इसका एक ऑडियो भी वायरल किया गया है, जिसमें विधायक मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। सपा के पूर्व विधायक और नेताओं ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विकास खंड महसी के ग्राम आसमानपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ सपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। पूर्व विधायक केके ओझा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने पूर्व प्रधान को फोन किया जिसकी रिकार्डिंग उनके द्वारा कर ली गई जिसमें विधायक द्वारा कहा जा रहा है कि जिन तीन बीडीसी के के प्रमाण पत्र आपने ले रखे हैं। उनको पैसे का लालच दे रहे हैं। चार लाख रुपये, गाड़ी और ट्रैक्टर का प्रलोभन देने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी विधायक ऑडियो में दे रहे हैं। इसके वायरल होने के बाद सपा नेता भड़क उठे। सपा के पूर्व विधायक केके ओझा ने डीएम व एसपी को फोन कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सपा नेता नंदेश्वर नंद यादव, हर्षित त्रिपाठी आदि ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि कुछ बीडीसी उनके पास शिकायत लेकर आए थे। उनका कहना था कि पूर्व प्रधान ने पैसे का लालच देकर जीत का प्रमाण पत्र रख लिया है। फोन कर उनको चेतावनी दी गई। सभी के प्रमाण पत्र वापस न होने पर प्रशासन से कार्रवाई के संबंध में बात की जाएगी।