फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पंचायत के परिणाम विधानसभा चुनाव में पार्टियों का तय करेंगे भविष्य

Sun, 09 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पंचायत चुनाव के परिणामों ने 2022 के विधानसभा चुनावों की भी तस्वीर साफ कर दी है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के भविष्य का आइना चुनाव ने दिखा दिया है। जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट की पोल खुल गई है। कैसरगंज और पयागपुर को छोड़ पांच अन्य विधानसभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा ने सभी 63 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। जबकि सपा ने 44, कांग्रेस ने 35 और आम आदमी पार्टी ने 29 प्रत्याशी खड़े किए थे। चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। भाजपा को महज 16 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी है। सत्तारुढ़ पार्टी की एक साथ हुई करारी शिकस्त ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का आइना भी पार्टियों को दिखा दिया है। पंचायत चुनाव में हुई जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को लेकर अभी से जोड़तोड़ में जुटती दिख रही है। दो निर्दलीय सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। माना जा रहा है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। मगर पार्टी के अंदरखाने में टिकट को लेकर मची मारामारी भी कम होती नहीं नजर आ रही है। ऐसे में सपा इसका सीधा फायदा उठा सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ऊपर विशेश्वरगंज की पूर्व ब्लाक प्रमुख बीनाराज मिश्रा का नाम चल रहा है। जबकि पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह के भाई की पत्नी मंजू सिंह के जीतने के बाद वह भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं महसी विधायक के करीबी भाजपा नेता अवधेश सिंह की पत्नी शकुंतला सिंह भी दावेदारी की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व अभी अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम उछलने शुरु हो गए हैं। पूर्व विधायक शब्बीर अहमद की बेटी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना की बहन इरम शब्बीर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। जबकि एमएलसी हाजी इमलाक खां के परिवार से भी एक लोग की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के बीजेपी से निष्कासन के बाद उनकी बेटी मंशा देवी भी प्रबल दावेदार हो सकती हैं।
भाजपा- 16
सपा- 23
बसपा- 4
आप- 1
निर्दलीय- 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed