फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baba Nageshwar Nath Temple recited with a quarter of a million mantras

सवा दो लाख मंत्रों से गूंजा बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर

Fri, 21 Feb 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Baba Nageshwar Nath Temple recited with a quarter of a million mantras
बहराइच के बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जाप करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में ओम नम: शिवाय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इस दौरान भक्तों ने सवा दो लाख मंत्रों का जाप कर भगवान शिव से सुख, समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

सामूहिक जाप कार्यक्रम सुबह सात बजे शुरू हुआ। आयोजन के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप शुरू किया। विहिप के मीडिया प्रभारी उमाकांत शुक्ल ने बताया कि भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं। सच्चे मन से जो उनकी आराधना करता है, उसे मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। मंत्र जाप कार्यक्रम का आयोजन भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण व विश्व कल्याण के लिए किया गया। इसमें सवा दो लाख मंत्रों का जाप हुआ। सभी वर्गों के लोगों ने सामूहिक मंत्र जाप किया।
विज्ञापन

पूर्णाहुति, महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जाप करने वाले भक्तों को संगठन की ओर से स्मृति चिह्न बांटा गया। इस मौके पर घनश्याम शुक्ल, राहुल, पंकज, राकेश कुमार दूबे, तरुण सिंह, आरपीएन श्रीवास्तव, सदाशंकर श्रीवास्तव, शशिभूषण त्रिपाठी, कामेश गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, तिलकराम पांडेय, रामनिवास मिश्रा सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed