फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Arrested for posting a controversial photo of Modi and Yogi on social media.

Bahraich News: सोशल मीडिया पर डाली मोदी-योगी की विवादित तस्वीर, गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Arrested for posting a controversial photo of Modi and Yogi on social media.
बहराइच। तकनीक का दुरुपयोग कर एक शातिर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विवादित तौर पर दिखाया और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फोटो वायरल होने पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना के रघुबरपुरवा बसंतपुर निवासी अरुणेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि भंगहा निवासी मुंशी राम यादव ने इंस्टाग्राम की ‘बीरू शूटर’ आईडी से एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव के साथ विवादित स्थिति में दिखाया गया है। इस आपत्तिजनक तस्वीर से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed