{"_id":"68dd7fc5a2e2da363a005082","slug":"archana-in-thali-decoration-and-goldie-champion-in-mehndi-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-137603-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थाल सज्जा में अर्चना व मेहंदी में गोल्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थाल सज्जा में अर्चना व मेहंदी में गोल्डी चैंपियन
Thu, 02 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मंगलवार को फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। थाल सज्जा में अर्चना कश्यप व मेहंदी में गोल्डी चैंपियन रहीं। प्रतियोगिताओं में अन्य बेटियों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
बेटियों ने विभिन्न डिजाइनों में थाल की सजावट की व आकर्षक मेहंदी रचकर अपनी अनूठी कला से लोगों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में शामिल राजकुमार जायसवाल, अनुराग यादव, संजय सोनी, राजन तिवारी व चंद्रशेखर ने प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया।
थाल सज्जा में अर्चना कश्यप प्रथम, प्रिया जायसवाल द्वितीय, शुभि वर्मा तृतीय तथा गोल्डी गौड़ चतुर्थ स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में गोल्डी प्रथम, शिवांशी शर्मा द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय तथा अर्चना कश्यप चतुर्थ स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंधक श्यामजी त्रिपाठी, आदर्श सिंह, प्रेम सोनी, पुनीत मिश्र, काजल, श्रेष्ठा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।