फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   An innocent child who came to his maternal grandfather's house on Eid was crushed to death by a tractor

Bahraich News: ईद पर नाना के घर आए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who came to his maternal grandfather's house on Eid was crushed to death by a tractor
जरवलरोड में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपो। 
बहराइच/पयागपुर/चित्तौरा/नवाबगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मौत की सूचना पर मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के मोहरनिया निवासी मो शाहिद (4) ईद पर पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत निवासी नाना ननके के घर आया था। सोमवार को वह घर के पास खेल रहा था, इस दौरान गुजरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालक को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं कैसरगंज थाना क्षेत्र के कैसरबेटौरा निवासी मदीना (35) मंगलवार को दवा लेने के लिए भाई शहजाद के साथ मेडिकल कॉलेज जा रही थी। इस दौरान घर लौटते समय बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर टिकोरा मोड़ के पास वह बाइक से नीचे गिर गई। मदीना को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅ. भरत पांडेय ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनिहारन गांव निवासी इमरान (20) सोमवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद छोटे भाई रबनवाज के साथ खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी चरदा में भर्ती करवाया गया है। वहीं रिक्खी गांव निवासी घुमंतू जाति के छोटू (24) को मंगलवार को बाजार से घर जाते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए उन्हें पीएचसी चौगड़वा ले जाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने युवक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


हादसों में लखनऊ निवासी युवकों समेत 14 घायल, छह नाजुक
जरवलरोड। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में कैसरगंज कोतवाली के बदरौली निवासी नजीम (18), समीना (45) व आदमपुर निवासी साइमा (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत में बहराइच निवासी अर्चना मिश्रा (42), सृष्टि मिश्रा (16) व लखनऊ निवासी बरखा मिश्रा (46) व महानगर लखनऊ निवासी नूर आलम (30), सुजात अली (35) घायल हो गए। सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया।

वहीं मंगलवार को लखनऊ-बहराइच हाइवे पर अट्ठैसा के पास ऑटो व पिकप में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार बढ़ोली निवासी सोनी (26),नदीम (28), शाहरून्निसा (40), मायरा (3), सज्जब अली (35), रज्जब अली (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ रवि शुक्ला, फार्मासिस्ट अनिल तिवारी ने बताया नजीम, समीना, नूर आलम, सुजात अली, सोनी व नदीम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed