{"_id":"619a8223cb6d4f13b8170426","slug":"after-six-days-the-body-of-the-young-man-was-removed-from-the-grave-bahraich-news-lko605476965","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद कब्र से निकलवाया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद कब्र से निकलवाया युवक का शव
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। छह दिन पहले घर से निकले जोगिनपुरवा सिंगाही गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव वालों ने अंतिम संस्कार करते हुए दफना दिया था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को शव को खोदवा कर निकलवाया गया। सोमवार को डाक्टरों की पैनल युवक के शव को पोस्टमार्टम करेगी।
फखरपुर थाना क्षेत्र के जोगिनपुरवा सिंगाही गांव निवासी 32 वर्षीय शम्मू पुत्र सत्तार भिक्षा मांगकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह 14 नवंबर को भिक्षा मांगने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन किया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है और अंतिम संस्कार कर दफना दिया गया है।
मृतक के पिता ने रानीपुर थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई और शव को खोदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकालने के लिए कब्र को खोदा गया और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। रानीपुर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। जिसके चलते शव को खोदवा कर निकलवाया गया है। सोमवार को डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।