फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A villager died after being crushed by a truck; villagers blocked the highway.

Bahraich News: ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A villager died after being crushed by a truck; villagers blocked the highway.
ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
मटेरा। बहराइच-नानपारा हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम लगा दिया। इससे एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

मटेरा थाना के प्रहलाद गांव निवासी वासुदेव (55) शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुल सका। वासुदेव अपने पीछे पत्नी और इकलौती बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मटेरा थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed