फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A teenager who arrived to lodge a complaint was kept locked up in the lock-up overnight.

Bahraich News: शिकायत लेकर पहुंचे किशोर को रातभर लॉकअप में रखा बंद

Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A teenager who arrived to lodge a complaint was kept locked up in the lock-up overnight.
बहराइच। पारिवारिक विवाद में पिटाई की शिकायत लेकर कोतवाली नानपारा पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर पुलिस ने रातभर लॉकअप में बंद रखा। किशोर ने भोजन-पानी न देने और करीब 24 घंटे बाद छोड़े जाने का आरोप लगाया है। मामला बाल कल्याण समिति, किशोर न्यायपीठ के संज्ञान में आने के बाद समिति ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


नानपारा निवासी 17 वर्षीय किशोर ने समिति को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि 20 अगस्त की सुबह जमीन-जायदाद के पारिवारिक विवाद को लेकर उसके ताऊ जगत नारायण शुक्ला, रूप नारायण शुक्ला तथा उनके पुत्र अमन, रजत और शिवम उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उसकी पिटाई की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


किशोर के अनुसार घटना की सूचना देने के लिए वह उसी दिन कोतवाली नानपारा पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही लॉकअप में रातभर बंद रखा गया और भोजन-पानी भी नहीं दिया। करीब 24 घंटे बाद उसे छोड़ा गया। किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की और शरीर पर लगी चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र
बाल कल्याण समिति, किशोर न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि नाबालिग को लॉकअप में रखे जाने की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई। समिति ने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed