{"_id":"665cc446695be0830f09d804","slug":"a-suspect-entered-the-house-of-mahsi-mla-case-registered-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114747-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महसी विधायक के घर में घुसा संदिग्ध, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महसी विधायक के घर में घुसा संदिग्ध, केस दर्ज
Mon, 03 Jun 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
गलत नाम, धर्म, जाति और पता बताया, तलाशी में तीन अलग-अलग नामों की आईडी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। महसी बीजेपी विधायक के काजीपुरा स्थित घर में बीती 26 मई को संदिग्ध व्यक्ति घुस गया। पूछताछ में उसने अपना नाम व धर्म और जाति बदलकर बताई। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो फर्जी आइडी भी प्राप्त हुई। तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली में प्रभात भवन कल्याणनगर काजीपुरा निवासी शेषमणि मिश्रा ने तहरीर दी। बताया कि बीती 26 मई की शाम एक व्यक्ति महसी बीजेपी विधायक सरेश्वर सिंह के काजीपुरा स्थित आवास में घुस गया। पुलिस व एलआईयू टीम ने उससे रोककर पूछताछ की। तो उसने अपना नाम नवरंग पुरवा भगवानपुर हरदी निवासी शैलेंद्र कुमार बताया।
जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास तीन आईडी हरदीगौरा निवासी मोहम्मद इरफान, शैलेंद्र अलग-अलग नामों की मिली। पूछताछ पर विधायक के सपरिवार गोरखपुर जाने की भी बात बताई। जबकि उसका असली नाम हरदी गौरा पकौरी बौंडी निवासी मोहम्मद इरफान था। तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि युवक ने अपना नाम, धर्म, जाति, पता फर्जी बताया था और उसके अलग नामों की तीन आईडी मिली। मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।