{"_id":"040c78bdb615b4526c7908984407abe7","slug":"a-celebration-of-the-birth-anniversary-of-sant-ravidas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई संत रविदास की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई संत रविदास की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
संत शिरोमणि रविदास मंदिर ट्रस्ट, बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के
विज्ञापन
तत्वावधान में सोमवार को रविदास जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर
संत रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुये भजन, कीर्तन व
भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के मोहल्ला सलारगंज स्थित संत रविदास शिरोमणि मंदिर परिसर में सोमवार को मंदिर कमेटी के तत्वावधान में रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर अधिवक्ता चौधरी रामेश्वर पवन ने संत रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुये उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी की संरक्षिका जयश्री देवी, संरक्षक आशाराम, अध्यक्ष पवन गौतम, विजय प्रकाश, मंशाराम सिद्धार्थ व रामलखन अहिरवार आदि मौजूद रहे। उधर बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में भी संत रविदास की जयंती काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मोर्चा के प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने रविदास के जीवन से लेकर मृत्यु तक उनके द्वारा किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम जैसवार, जीवनलाल वाल्मीकि, अर्जुन प्रसाद राज व आनंद विमल चक्रवर्ती ने भी संबोधित किया।