{"_id":"131-88795","slug":"Bahraich-88795-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राहगीरों को पीट एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राहगीरों को पीट एक लाख लूटे
Bahraich
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खैरीघाट और हरदी थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार रात नकाबपोश पांच बदमाशों ने तीन राहगीरों को कट्टे के बल पर लूट लिया। लगभग एक लाख की नकदी और मोबाइल बदमाशों ने लूटा है। विरोध करने पर सभी को मारापीटा भी। इस मामले में तहरीर दी गई है लेकिन थाने के विवाद में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
कर्नलगंज निवासी विवेक कुमार अपने मित्र द्वारिका प्रसाद के साथ बाइक से सोमवार रात शिवपुर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। विवेक ने बताया कि रात 10:30 बजे के आसपास राजीचौराहा से वह सभी जैसे ही कुछ दूर बढ़े तभी सड़क किनारे घात लगाए बैठे नकाबपोश पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कट्टे के बल पर बदमाशों ने उनसे 85 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विवेक ने बताया कि वह यह रुपये पारिवारिक कार्य के सिलसिले में रिश्तेदारी में लेकर जा रहा था। विवेक के मुताबिक उसी समय रास्ते से गुजरे एक और बाइक सवार को रोककर उससे भी लगभग 15 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए कुछ दूरी पर खड़ी बाइकों से बाग निकले। पीड़ितों ने बताया कि हरदी थाने पर सूचना दी गई तो मामला खैरीघाट का बताकर किनारा कस लिया गया, जबकि खैरीघाट पुलिस हरदी क्षेत्र का मामला बता रही है।