{"_id":"131-78360","slug":"Bahraich-78360-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटाें से 35 मकान राख 18 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटाें से 35 मकान राख 18 लाख का नुकसान
Bahraich
Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर/राजीचौराहा। आग की लपटें भी कहर बरपा रही हैं। शुक्रवार को दो गांवों में आग से 35 मकान राख हुए हैं। तेजवापुर में अज्ञात तो बौंडी में चूल्हे की चिन्गारी से आग भड़की। नकदी, अनाज, जेवरात समेत 18 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है।
फखरपुर थाना अंतर्गत ब्लॉक तेजवापुर के विराहीमडीहा हिंदूपुरवा गांव निवासी मुंशीलाल के घर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक पछुुवा के कारण लपटों ने पड़ोसी फूलचंद्र, रामछवि, राजकुमार, देवनरायन, भूपनरायनसमेत 30 लोगों के मकान धूं-धूं कर जलने लगे। तत्काल थाने को सूचना दी गई लेकिन दमकल पौन घंटे बाद पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबी पाया। सूचना पाकर लेखपाल सुरेश शुक्ला और फखरपुर थानाध्यक्ष बीके यादव मौके पर पहुंचे। अग्निकांड में 15 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, बौंडी थाना अंतर्गत रामगढ़ी गांव निवासी नगेश्वर के घर में शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास खाना बन रहा था। चूल्हे से उड़ी चिन्गारी फूस के छप्पर पर जा गिरी, जिससे आग भड़क गई। गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक लपटों में पड़ोसी सिपाहीलाल, रमेश, तिलकराम और नान्हूं के मकान को भी आगोश में ले लिया। यहां लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।