{"_id":"131-76645","slug":"Bahraich-76645-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 लाख की संपत्ति उड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 लाख की संपत्ति उड़ाई
Bahraich
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। चफरिया बाजार में शनिवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। किराना, हार्डवेयर और सराफा समेत चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 2.5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर रविवार सुबह थानाध्यक्ष ने बाजार पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। घटना से व्यवसायी दहशत में हैं।
सुजौली थाना अंतर्गत चफरिया गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र रोशनलाल की हार्डवेयर की दुकान चफरिया बाजार में है। शनिवार की रात प्रतिदिन की तरह सतीश ने दुकान बंद की। रात में चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे शटर का ताला काटकर कैश काउंटर से 14 हजार रुपया नगदी, लैपटाप, वाटर कूलर समेत लगभग 1.5 लाख मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने सराफा व्यापारी असगर पुत्र कल्लू की दुकान का ताला काटा लेकिन चोर दुकान में अंदर तक घुस नहीं सके। जिसके चलते यहां से मामूली सामान ही चोर ले जा सके। जबकि किराना व्यवसाई सुनील पुत्र दिलीप कुमार की दुकान का शटर काटकर चोरों ने 11 हजार रुपये नकदी समेत 25 हजार मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया। इसी बाजार निवासी हार्डवेयर व्यवसायी सुरेश कुमार की दुकान से चोरों ने 22 हजार रुपये नगदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुराया। सुबह बाजार के लोगों को चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। व्यवसायी भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने कहा कि घटना स्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है। शीघ ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।