{"_id":"5cb0c809bdec2214154eba5e","slug":"91555089417-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय दंपती पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय दंपती पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सोते समय गुरुवार रात को कुछ लोगों ने दंपती पर तेजाब फेंक दिया। इससे पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। दंपती की चीख पुकार पर लोग दौड़े लेकिन तब तक तेजाब फेंकने वाले भाग निकले। रात में ही दंपती को राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया गया।
वहां पर हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एएसपी ग्रामीण ने मौके का मुआयना कर बयान दर्ज किए हैं। रंजिश में तेजाब फेंकने की आशंका है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रामगांव थाना अंतर्गत वशीरगंज राधा कुंड निवासी रामतीरथ (40) पुत्र तुलसी लोध चाट व्यवसायी हैं।
गुरुवार रात वह पत्नी शकुंतला (35) के साथ मकान में सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे के आसपास दीवार फांदकर घर में घुसे लोगों ने दंपती पर तेजाब की बोतल उड़ेल दी। तेजाब से चेहरा समेत पूरा शरीर झुलस गया। दंपती चीखने लगे। शोर सुनकर परिवारीजन और ग्रामीण दौड़े।
विज्ञापन
रात में ही आननफानन में दंपती को राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दंपती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
घटनास्थल का मुआयना किया है। पीड़ित लखनऊ रेफर हो गए हैं। पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम को लखनऊ भेजा गया है। मामला रंजिश का लग रहा है।
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों द्वारा आरोपियों के नाम का खुलासा करने के बाद उनकी धरपकड़ की जाएगी।
-रवींद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण