फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ई-रिक् शा बेचने के विरोध पर दिया तीन तला क

ई-रिक् शा बेचने के विरोध पर दिया तीन तला क

Thu, 02 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्
शा बेचने के विरोध पर दिया तीन तला क
बिछिया (बहराइच)। एक महिला ने पति से ई-रिक्शा बेचने का विरोध किया। इस बात पर भड़के पति ने पत्नी की लात घूसों से पिटाई की। फिर तीन तलाक बोलकर पत्नी व बच्चों को घर से भगा दिया। महिला बच्चों को लेकर मायके पहुंची।
विज्ञापन


बाद में भाई के साथ थाने पहुंचकर दहेज उत्पीड़न और तलाक के विरुद्ध तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को अवैध माना है। इसके बाद भी महिलाओं को तीन तलाक देने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला सुजौली थाना अंतर्गत बिछिया गांव का है।

गांव निवासी सबूखी उर्फ सुल्लू (29) का विवाह रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नईबस्ती गांव निवासी नौशाद के साथ 13 वर्ष पहले हुआ था। दंपती के एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन


सबूखी ने बताया कि कुछ माह से पति जुआ खेलने लगा, जिससे घर का बजट गड़बड़ होने लगा। उसने सिलाई का काम शुरू किया। सिलाई के पैसे से वह घर का खर्च चलाने लगी। पति को काम देने के लिए सबूखी ने ई-रिक्शा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को चलाने के लिए दिया। लेकिन जुआ के आदी नौशाद ने ई-रिक्शा को पांच दिन पूर्व बेच दिया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने विरोध किया।

नाराज पति नौशाद ने दो दिन पूर्व महिला को पीटा और तीन तलाक बोल दिया। पत्नी, 12 साल के पुत्र निषात व सात वर्षीय बेटी अलीसा को घर से निकाल दिया। महिला बच्चों के साथ बिछिया गांव पहुंची।

उसने भाई हफीजुर्रहमान उर्फ गुड्डू को आपबीती बताई। भाई सबूखी को लेकर रुपईडीहा थाने पहुंचा। उसने दहेज उत्पीड़न और तलाक को अवैध मानते हुए तहरीर दी, लेकिन तीन दिन बाद भी रुपईडीहा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।


जल्द होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी हुई है। रुपईडीहा पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द ही केस दर्ज करवाकर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। - वीपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी

लोन लेकर लिया था ई-रिक्शा
सुबूखी ने बताया कि सिलाई कढ़ाई से घर का खर्च नहीं चल रहा था। इस पर उसने लोन लेकर पति नौशाद को ई-रिक्शा खरीदकर दिया। लेकिन पति ने ई-रिक्शा बेचकर उसके अरमान पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed