फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   8397 promises settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8397 वादों का निपटारा

Sat, 14 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
8397 promises settled in National Lok Adalat
बहराइच के दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में बैंकों के लगे स्टाल का निरीक्षण करते जि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 8397 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शमनीय आपराधिक के 2992 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के 12 वाद, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद के 7 वाद, अन्य सिविल के 38 वाद, अन्य प्रकृति के 996 वाद, राजस्व के 1367 वाद व बैंक वसूली के 2985 मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ईश्वर शरण कनौजिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पीठासीन अधिकारियों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश चंद्र भान ने प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश चन्द्र द्वितीय, नोडल अधिकारी अमित कुमार पांडेय व अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों व विभागों की ओर से लगाये गए काउंटर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एडीजे ने बताया कि निस्तारित वादों एवं बैंक वसूली के सेटेलमेंट की कुल राशि पांच करोड़ 41 लाख रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed