फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   78 students left B.Ed joint entrance exam

Bahraich News: 78 ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
78 students left B.Ed joint entrance exam
बहराइच के केडीसी परीक्षा केंद्र से बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
बहराइच। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से कराई जा रही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई। दो पाली में हुई परीक्षा के दौरान तीनों केंद्रों को मिला कर 78 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1161 परीक्षार्थियों में से 1038 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए थे। इनमें से दो केंद्र किसान पीजी कॉलेज व एक केंद्र महिला पीजी कॉलेज में बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई। इस मौके पर किसान पीजी कॉलेज के पहले सेंटर पर पंजीकृत 354 परीक्षार्थियों में से 332 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। यहां 25 लोगों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरे केंद्र पर 384 में से 362 लोग परीक्षा देने के आए थे। यहां भी 22 लोगों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार तसीरे केंद्र महिला पीजी कॉलेज में 420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 389 परीक्षा देने के लिए आए। यहां 31 लोगों ने अपनी परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा के संबंध में किसान पीजी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. विनय श्रीवास्तव व महिला पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपने कॉलेज के साथ ही अन्य कॉलेजों के शिक्षकों को लगाया गया था। इसमें किसान पीजी कॉलेज के केंद्रों व्यवस्थापक डाॅ. ओपी सोनी व डाॅ. किसुनवीर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजनिंग ने किया परेशान
माविया अहमद निवासी गोंडा रोड ने बताया कि सामान्य ज्ञान के साथ-साथ एक भाषा का पेपर ठीक था, लेकिन इसमें आने वाली रीजनिंग थोड़ी टफ थी, लेकिन पेपर ठीक हुआ। वहीं, आजाद अली निवासी नगरौर, शिवम मिश्र निवासी नथुआपुर, मनोज कुमार मौर्य निवासी खैरीघाट व अरुण कुमार वर्मा निवासी बेहड़ा ने बताया कि इस बार का पेपर औसत ठीक रहा। सामान्य योग्यता के प्रश्न थोड़े कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed