फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुआ आयोजन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुआ आयोजन

Thu, 02 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुआ आयोजन
विशेश्वरगंज/कैसरगंज। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और शत प्रतिशत मतदान के लिए बुधवार को विशेश्वरगंज की पुरैना बाजार में स्थित सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल में संकल्प सभा और गोष्ठी का आयोजन हुआ। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के इस मौके पर महिला सुरक्षा व शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



उधर, कैसरगंज के कंचन कॉन्वेंट स्कूल में भी अपराजिता के तहत संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। विशेश्वरगंज में आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद ने कहा कि हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन



शिक्षिका अनीता सिंह व पूनम जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को मुखरता के साथ मतदान के हर विषय पर बोलने के लिए आगे आना चाहिए, तभी समाज भी उनकी बात को सुनेगा। कार्यक्रम को शिक्षक महेंद्र मिश्र, हनुमान गुप्ता, आनंद मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता के साथ नारी गरिमा के सम्मान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह मई को जनपद में मतदान होना है। मतदान के प्रति जागरूकता में कमी है। लोग अपने मताधिकार के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। इस पर ध्यान दें और मतदान कर जनपद में रिकॉर्ड बनाएं।
द्वारिका प्रसाद, व्यवस्थापक


मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व का मकसद तब पूरा होगा, जब शत प्रतिशत मतदान होगा। इस दिशा में सम्मिलित प्रयास करने की जरूरत है। अमर उजाला का प्रयास निश्चित तौर पर इस चुनाव में रंग लाएगा। आधी आबादी खुद बूथों पर पहुंचकर मतदान करेगी। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।
महेंद्र कुमार मिश्र, शिक्षक


अमर उजाला का महिला सशक्तीकरण अभियान हो या फिर मतदाता जागरूकता का कार्य, काफी सराहनीय है। जो महिलाएं पोलिंग बूथ तक जाने से डरती थीं। उन्हें अमर उजाला की इस मुहिम ने ताकत दी है। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं जिस दिन पूरी आबादी मतदान का महत्व समझ जाएगी, उस दिन निश्चित ही लोकतंत्र मजबूत हो जाएगा।
पूनम जायसवाल, शिक्षिका


विकास कार्य में भ्रष्टाचार दूर करें। समाज को संदेश दें। विकास विकास कार्य होते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार से मजबूती नहीं रहती है। विकास में भ्रष्टाचार दूर करें और समाज को एक रखने के लिए कार्य करें। महिलाओं का आदर करें।
हनुमान प्रसाद गुप्ता, शिक्षक


हमें ऐसे लोगों को समझाना होगा जो कहते हैं कि हम वोट डालने नहीं गए तो क्या फर्क पड़ेगा। एक वोट से कुछ नहीं होता है। मगर एक वोट हमारे देश की दशा व दिशा बदल सकता है। इसलिए अपने वोट की कीमत को समझकर सभी को वोट करना जरूरी है। ऐसे लोगों को जागरूक करना होगा।
अनीता सिंह, शिक्षिका


हमारे देश में नेताओं की भी योग्यता निर्धारित हो। पूरे देश में शिक्षा का समुचित विकास हो। जो भी रोजगार देने के लिए नौकरियां निकाली जाएं। उन पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
आनंद मिश्रा, शिक्षक


हम सभी छात्र-छात्राएं यदि संकल्प ले लें कि अपने अभिभावकों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान का संकल्प दिलाएंगे। तब ही वोट प्रतिशत बढ़ाकर हम देश के लिए एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं। इस बार हम लोगों की जागरूकता का असर जरूर दिखेगा। बीते सालों की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा तो एक मजबूत सरकार भी बनेगी।
ललिता देवी


मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के साथ ही हम सभी को ध्यान देना होगा, कि जो दल बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर काम करे। उसे ही प्राथमिकता दी जाए। बालिका सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

संगीता देवी


सभी नागरिक देश के हित में अपना वोट जरूर करें। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का नया मार्ग प्रशस्त होगा। हम सभी को इसमें सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
सविता यादव


महिलाओं को भी अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। देश हित में सभी महिलाएं मतदान करें। उनका भी मतदान करना जरूरी है।
महक बानो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed