{"_id":"597b6ec94f1c1b76338b463e","slug":"61501261513-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से उड़ाई छह लाख की संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों से उड़ाई छह लाख की संपति
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। चोरों ने दो गांवों के तीन घरों में धावा बोलकर गुरुवार की रात नकदी और जेवरात समेत छह लाख की संपत्ति पार कर दी। इस मामले में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
फखरपुर थाना अंतर्गत खेरवा बेदौरा गांव निवासी सईद खां के घर के लोग गुरुवार की रात गर्मी होने के चलते घर के बाहर सो रहे थे। इसी रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगदी, सवा लाख मूृल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी रशीद खां के घर में धावा बोलकर आधा किलो चांदी और साढ़े चर लाख मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। उधर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम खालिदपुर गांव निवासी रामचंदर के घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने 10 हजार रुपये नगदी, सोने चांदी के 01 लाख मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान को समेट लिया। सुबह परिवार के लोग जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। तब हड़कंप मचा। इस मामले में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में एसओ रामकृपाल का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से गांव के लोग दहशत में हैं।
मंदिर का ताला तोड़ हजारों की चोरी
मोतीपुर। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम हरखापुर में स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा की नथ, सोलर पैनल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में मंदिर की पुजारिन कांती देवी ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।