फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   We will locate voters who were left out and add their names to the voter list.

Bahraich News: छूटे मतदाताओं को खोजकर वोटर लिस्ट में जोड़ेंगे नाम

Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
We will locate voters who were left out and add their names to the voter list.
बहराइच। मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाएंगे, जिनका नाम पिछली सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं समेत अन्य पात्र लोगों से फार्म-6 भी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक अक्तूबर से शुरू अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची की तुलना पुनरीक्षण से पहले की सूची से करेंगे। छूटे नाम चिह्नित कर संबंधित लोगों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक बीएलओ एक सप्ताह में 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करेगा। करीब एक माह में घर-घर सत्यापन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

चिह्नित पात्र लोगों के फार्म-6 और सत्यापन रिपोर्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद बूथवार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा की जाएगी, ताकि वे भी छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरों, लेबर कॉलोनियों और आश्रयहीन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों, स्वीप गतिविधियों और जनसंपर्क के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। इसमें सपा के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां, भाजपा के श्रवण कुमार शुक्ल, कांग्रेस के हमजा शफीक, बसपा के अजय कुमार गौतम और आप के फिरोज हैदर मौजूद रहे।

खास बातें
एक अक्तूबर से विशेष अभियान शुरू।
बीएलओ एक सप्ताह में 20-25 मतदाताओं से करेंगे संपर्क।
करीब एक माह में घर-घर सत्यापन का लक्ष्य।
पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का फाॅर्म-6 भरवाया जाएगा।
रैन बसेरों और लेबर कॉलोनियों में विशेष शिविर लगेंगे।
बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed