फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Photo ID required for identification in MLC elections.

Bahraich News: एमएलसी चुनाव में पहचान के लिए फोटो आईडी जरूरी

Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Photo ID required for identification in MLC elections.
बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। फोटो मतदाता पहचान पत्र होने पर वही प्रस्तुत करना होगा। इसके अभाव में आयोग द्वारा निर्धारित 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी या निजी संस्थान का सेवा पहचान पत्र, सांसद-विधायक-पार्षद का सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थान का सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। डीएम ने मतदाताओं से निर्धारित पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed