फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   35 Nepalese workers reached the border, Quarantine

सीमा पर पहुंचे 35 नेपाली श्रमिक, क्वारंटीन

Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
35 Nepalese workers reached the border, Quarantine
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को 35 नेपाली श्रमिक पहुंच गए। एसएसबी की सूचना पर पहुंची पुलिस नेे सभी श्रमिकों को शेल्टर होम भेजवाया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

देश के विभिन्न प्रांत में नेपाल के कई श्रमिक काम कर रहे हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉॅकडाउन चल रहा है। ऐसे में नेपाली श्रमिक रोडवेज और पैदल चलकर भारत-नेपाल सीमा पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल में भी लॉकडाउन होने के चलते इन श्रमिकों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को 35 नेपाली श्रमिक एसएसबी चेकपोस्ट पहुंचे। यहां पर मौजूद श्रमिकों की सूचना रुपईडीहा पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की मदद से सभी को बाबागंज स्थित हाजी मोहम्मद यूसुफ डिग्री कॉलेज में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव की अगुवाई में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सात नेपाली यात्री देहरादून, चार इलाहाबाद, तीन हिमाचल प्रदेश, पांच हैदराबाद से आए हैं। शेष यात्री आसपास के जिलों से पैदल चलकर सीमा पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed