फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   30 bigha field drown into the river

30 बीघा खेत नदी में समाया

Tue, 25 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 25 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
30 bigha field drown into the river
कटान करती नदी - फोटो : अमर उजाला
घाघरा का जलस्तर कम होने के साथ ही नदी ने महसी क्षेत्र में कटान तेज कर दी है। घाघरा की कटान से ग्रामीणों में दहशत है, जिसके चलते ग्रामीणों ने पलायन भी शुरू कर दिया है। कटान होने से मंगलवार को 230 बीघा खेत नदी में समाहित हो गया। महसी में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर दूर है, लेकिन कटान के चलते ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कटान होने की सूचना तहसील प्रशासन को दी है, लेकिन सूचना के बाद भी राजस्वकर्मियों की टीम गांव नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल के पहाड़ी इलाकों से छोड़े जा रहे पानी के कारण रविवार से तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार करते हुए 106.166 सेंटीमीटर पहुंच गया था।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर रहा। उधर, महसी में भी घाघरा नदी का जलस्तर बिसवंा के स्पर पर थपेड़े ले रहा है। मापक बहोरीलाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 112.2 सेंटीमीटर है। यह खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर कम है। वहीं जलस्तर कम होने के कारण नदी ने कटान भी तेज कर दी है। गोलागंज गांव निवासी ग्रामीणों ने नदी की कटान को देखते हुए पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अपने घरों को उजाड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं। नदी की कटान के चलते गांव निवासी राधेश्याम, दीपाली, राजेंद्र प्रसाद, जीवनलाल, देवराज सिंह, भूले, सुकई, नकछेद, राममिलन, गौरव सिंह, सुंदरलाल सिंह का लगभग 230 बीघा खेत नदी में समाहित हो गया है। कटान कर रहे खेतों में धान, परवल व मक्के की फसल भी लगी हुई थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। 


उपजिलाधिकारी महसी नागेंद्र कुमार ने कहा कि महसी तहसील का पूरा इलाका बाढ़ प्रभावित है। सभी बाढ़ चौकियों को बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश जारी हैं। कटान की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed