फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बिजली विभाग आज से शुरू करेगा सघन चेकिग अभियान

बिजली विभाग आज से शुरू करेगा सघन चेकिग अभियान

Sun, 18 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग आज से शुरू करेगा सघन चेकिग अभियान
पावर कॉर्पोरेशन आज से चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

बहराइच। पावर कॉर्पोरेशन ने जिले की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार से कांबिंग अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की है। 90 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 22 उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं के घरों में अधिकारी पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उपभोक्ताआें की समस्याओं का भी निस्तारण मौके पर किया जाएगा।

पावर कॉर्पोरेशन ने जिले में बिजली चोरी व लाइन लॉस को समाप्त करने के लिए 18 जून से सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन आरिफ अहमद ने बताया कि जिले की विद्युत आपूर्ति और भी बेहतर हो, इसके लिए जिले के 22 विद्युत उपकेंद्रों को चिन्हित किया गया है। एक्सईएन ने बताया कि अभियान को गति प्रदान करने के लिए अवर अभियंताओं की अगुवाई में 22 टीमें गठित की गई हैं। एक्सईएन ने बताया कि टीमें उपकेंद्रों से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों में पहुुंचकर बिजली के बिलों में त्रुटियां, मीटरों के संचालन, विद्युत लोड आदि का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण मौके पर ही करेगे। जिले के कैसरगंज, जरवल, नानपारा, नवाबगंज, बाबागंज, मोतीपुर, कैलाशपुरी, फखरपुर, महसी, पयागपुर, विशेश्वरगंज, रंजीतपुर, रिसिया, मटेरा, परसौरा उपकेंद्रों पर अभियान चलाया जायेगा। जबकि इसके अलावा शहरी क्षेत्र में घंटाघर, अस्पताल चौराहा, बशीरगंज, डीजल पावर हाउस, बख्शीपुरा में भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed