{"_id":"594d5f444f1c1b5a0c8b488a","slug":"201498242884-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को बहला फुसला कर भगा ले गया जीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली को बहला फुसला कर भगा ले गया जीजा
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली को बहलाकर भगा ले गया जीजा
नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग उसके जीजा से अरसे से चल रहा था। गुरुवार की रात जीजा साली को साथ लेकर चंपत हो गया। इस मामले में युवती के पिता ने दामाद को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का अपने जीजा के साथ अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक संतान न होने के चलते अपनी साली से विवाह करना चाहता था। इसके चलते दामाद ने ससुर से साली की शादी करने की बात बीते दिनों चलाई थी। लेकिन ससुर ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इस पर गुरुवार की रात युवक ससुराल से अपनी साली को साथ लेकर चंपत हो गया। इस मामले में पीड़ित पिता ने दामाद को नामजद करते हुए बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी है। एसओ सूरज प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।