फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आज से तीन दिन सुबह आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी बिजली

आज से तीन दिन सुबह आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी बिजली

Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आज से तीन दिन सुबह आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी बिजली
बहराइच। शहर की बिजली व्यवस्था शनिवार सुबह आठ बजे ठप हो गई। करीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान साढ़े सात घंटे तक शहरवासी पानी को तरसते रहे।
विज्ञापन


रविवार से तीन दिनों तक सुबह आठ से चार घंटे आपूर्ति ठप रहेगी। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारु ढंग से संचालित रहे, इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित 33 केवी बेसवार की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू करा दिया गया है।

विभाग की ओर से सुबह 8 से 12 बजे तक आपूर्ति ठप रखने की सूचना जारी की गई थी। लेकिन सुबह 8 बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति करीब साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन


इस दौरान साढ़े सात घंटे शहरवासी बूंद-बूंद पानी को तरसते रहें। एसडीओ शिवम नायक ने बताया कि गर्मी में शहरवासियों को बेहतर आपूर्ति मिल सके, इसके लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मरम्मत कार्य के दौरान ज्यादा गड़बड़ी मिलने पर आपूर्ति विलंब से शुरू हुई। विद्युत पारेषण खंड के एक्सईएन एसआर मुस्तफा ने बताया कि 24 से 26 फरवरी तक 132 केवी उपकेंद्र पर कार्य कराया जाएगा।

इसलिए इस दौरान सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी हॉस्पिटल, कोर्ट, रंजीतपुर, उरलेहवा व उसके आसपास क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed