{"_id":"5cc48e9bbdec22073073c6db","slug":"171556385435-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटक कर आए बारहसिंघा को कुतों ने दौड़ाया, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटक कर आए बारहसिंघा को कुतों ने दौड़ाया, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। पानी की तलाश में एक बारहसिंघा भिलोराबासू बाजार में पहुंच गया। बारहसिंघा को देखते ही कुत्तों ने दौड़ा लिया। भय के कारण वह ग्रामीणों के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे बचाया।
पुलिस की मदद से बारहसिंघा को पशु अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद बारहसिंघा को जंगल में छोड़ दिया गया।
गर्मी की तपिश ग्रामीणों के साथ पशुओं पर भी दिखाई दे रही है। इस समय जंगल के तालाब व नाले सूखे हुए हैं।
ऐसे में पशु पानी की तलाश में बाहर निकल रहे हैं। बहराइच वन प्रभाग के फखरपुर थाना अंतर्गत भिलोराबासू गांव में शुक्रवार को एक बारहसिंघा पानी की तलाश में जंगल से भटक कर आ गया। बारहसिंघा को देख कुत्तों ने दौड़ा लिया।
सहमा बारहसिंघा ग्रामीणों के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद वन दरोगा जहीरुद्दीन को सूचना देने के लिए फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी फखरपुर थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को भेजकर बारहसिंघा को पशु अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद शनिवार देर शाम को उसे जंगल में छोड़ दिया गया।