फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नानपारा में 24 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप

नानपारा में 24 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप

Sat, 17 Jun 2017 01:36 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
नानपारा में 24 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप
24 घंटे से बत्ती गुल, 22 हजार आबादी परेशान
विज्ञापन

नानपारा में ट्रांसफार्मर जलने से हुई समस्या
शिकायत के बाद भी किसी ने नहीं दिया ध्यान
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोग परेशान हैं। नगर के स्टेशन रोड मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से 24 घंटे से नगर की विद्युत सप्लाई ठप है। बिजली न मिलने से करीब 22 हजार आबादी को भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।

नानपारा नगर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बुधवार को नगर के स्टेशन रोड मोहल्ले में स्थित ट्रांसफार्मर में दोपहर दो बजे से फाल्ट आ गया। शाम को साढ़े चार बजे इसी ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग शुरू हो गई। इसकी सूचना लोगों ने उपकेंद्र को फोन कर दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परेशान लोगों ने समस्या से उपजिलाधिकारी एसपी शुक्ला को अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने एक्सईएन से बात की तो एक्सईएन ने ट्रांसफार्मर जलने और वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई बहाली की बात कही, लेकिन रात भर इंतजार के बाद भी मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर नहीं भेजा गया। पुन: लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क साधा तो एक्सईएन ने मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर में तेल न होने की बात कही। इससे पूरी रात बिजली नहीं आई। 24 घंटे बीत चुके हैं और 22 हजार आबादी बिजली व पानी के अभाव में परेशान हैं। गौरतलब हो कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की उदासीनता इस कदर हावी है कि जर्जर तार व खराब ट्रांसफार्मर से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सामान्य दिनों में भी महज तीन से चार घंटे की ही सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed