फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए बढ़ रहा आस्था का सैलाब

अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए बढ़ रहा आस्था का सैलाब

Thu, 20 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए बढ़ रहा आस्था का सैलाब
बहराइच। दरगाह पर जेठ मेले की अंतिम चौथी में शामिल होने के लिए जायरीन की भीड़ जुटने लगी है। चित्तौरा और अनारकली झील पर गैर जनपदों से आने वाले लोगों ने डेरे डाल दिया है। उधर, सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत निरंतर जारी है। अंतिम चौथी के लिए दरगाह प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की अंतिम चौथी पर जियारत और परंपरा निर्वहन के लिए जायरीन दरगाह शरीफ पहुंचने लगे हैं। इस दौरान पूर्वांचल के जायरीन की आमद अधिक हो रही है। इनमें सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और आजमगढ़ के जायरीन शामिल हैं।
विज्ञापन


चित्तौरा झील के तट पर डेरा डाले जायरीन झील में स्नान कर परंपरागत तरीके से दुआ कर रहे हैं। झील के तट से गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम चौथी के आयोजन में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में मेला परिसर में जायरीन के ठहरने की व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि सवा सौ सफाई कर्मी मेला परिसर में मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि पानी बरसने के दौरान जायरीन को कोई दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed