फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बालक से कुकर्म कर की थी गला घोंटकर हत्या

बालक से कुकर्म कर की थी गला घोंटकर हत्या

Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
बालक से कुकर्म कर की थी गला घोंटकर हत्या
जरवल (बहराइच)। कस्बा निवासी व्यवसायी के पुत्र को अगवा कर गला घोंटकर हत्या करने के पूर्व आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उधर, घटना के मामले में पकड़े गए युवक ने भी अपना गुनाह कुबूल किया है। आरोपी का कहना है कि उसने बचने के लिए हत्या कर शव छिपा दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा निवासी किराना व्यवसायी के छह वर्षीय पुत्र को मंगलवार को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बालक का शव बुधवार को सुबह मोहल्ले में स्थित खंडहरनुमा मकान के पास डस्टबिन में मिला था। इसके बाद पुलिस ने कस्बा निवासी बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। देर रात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बबलू ने घर के सामने खेल रहे बालक को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया और फिर बालक के शोर मचाने से डरकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह भी कुबूल किया है। उसे न्यायालय पर पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर से लॉकेट और बैट-बाल बरामद
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गिरफ्तार बबलू से पूछताछ के बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में बालक का लॉकेट और बैट-बाल बरामद हुआ। उसे भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed