फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जैव विविधता की कमी से बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं

जैव विविधता की कमी से बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं

Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
जैव विविधता की कमी से बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय परिसर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को जैव विविधता से होने वाले लाभ व नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भू मंडल में जैव विविधता की कमी से प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। इससे सभी का नुकसान होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता के अवसर पर कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी पर लाखों प्रजाति के जीव व वनस्पति उपलब्ध हैं। इन सबकी विशेषता व निवास अलग-अलग हैं। मानव के कारण पर्यावरण में हो रहे बदलाव से इनकी कड़ियां टूट रही हैं, यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन


आम जनमानस को जैव विविधता के संबंध में जागरूक किये जाने के उद्देश्य से दुधवा टाइगर रिजर्व की देखरेख में कतर्नियाघाट के सभी रेंजों में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि हमारे जीवन में जैव विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सके। जैव विविधता की कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि के आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।


अत: हमारे लिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। पेड़-पौधे व अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर, पठार, समुद्र व नदियां इन सभी प्रकृति की देन का हमें संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि यही हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए काम आती हैं। इस मौके पर वनकर्मी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed