फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 children suffering from vomiting, diarrhea and pneumonia admitted

Bahraich News: उल्टी-दस्त व निमोनिया पीड़ित 15 बच्चे भर्ती

Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
15 children suffering from vomiting, diarrhea and pneumonia admitted
बहराइच मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे। 
बहराइच। ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में उल्टी-दस्त व निमोनिया का प्रकोप बढ़ा है। छह माह से डेढ़ साल तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को 15 बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। ये सभी बच्चे उल्टी-दस्त व निमोनिया से पीड़ित हैं। वहीं पीआईसीयू में बेड फुल हो जाने की वजह से एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ व मीडिया प्रभारी डॉ.अरविंद शुक्ला ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। वर्तमान समय में बालरोग विभाग की ओपीडी में 150 से 200 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर रूप से बीमारी बच्चों को भर्ती कर लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीमारी को देखते हुए सभी दवाओं व जांच किटों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सर्दी से संबंधित रोगों से शिशु की सुरक्षा के लिए करें ये उपाय
-शिशु को ठंड से बचाने के लिए गर्म व मुलायम कपड़े पहनाएं
-खासकर सिर, पैर और कान ढकें व सही तापमान बनाए रखें
-कमरे का तापमान गर्म और आरामदायक रखें।
-अगर हीटर का उपयोग कर रहे हैं, तो कमरे में नमी बनाए रखने के लिए पानी भरा बर्तन रखें
-छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाएं, स्वच्छता का ध्यान रखें
-शिशु के आस-पास के वातावरण और उसके खिलौनों को साफ रखें
-शिशु को नहलाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
ठंड में पौष्टिक और गर्माहट देने वाला खाना दें, जैसे सूप या दलिया
-इन सुझावों का पालन करके आप अपने शिशु को ठंड से संबंधित बीमारियों से बचा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed