फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर
रिसियामोड़ (बहराइच)। आसाम रोड पर स्कूटी सवार युवक को बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। उधर, रिसिया में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के घोसीटोला निवासी अफजाल (30) पुत्र मोहर्रम अली के रिश्तेदार की मौत बहराइच शहर में हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अफजाल स्कूटी से बहराइच आए। यहां पर अंतिम संस्कार के बाद वह घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन



इस दौरान नानपारा-बहराइच मार्ग पर रात 11 बजे वह पहुंचे। तभी नानपारा की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उसे रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद अफजाल के भाई इरफान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, रिसिया थाना क्षेत्र के शंकरपुर में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग को देखने के लिए रिसिया के मैला गांव निवासी लालू (32), इश्तिखार (33) और आलादीन बुलेट से गए। इसके बाद सभी वापस आने लगे। तभी रिसिया-रविदास नगर मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर लालू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर लालू को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed