{"_id":"6acbd23c6d0dfe2b9303352f","slug":"no-more-delays-in-the-disposal-of-fallen-trees-transit-permits-will-be-issued-bahraich-news-c-98-1-slko1007-158378-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गिरे पेड़ों के निस्तारण में अब नहीं होगी देरी, ट्रांजिट परमिट होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गिरे पेड़ों के निस्तारण में अब नहीं होगी देरी, ट्रांजिट परमिट होंगे जारी
विज्ञापन
बहराइच। चक्रवाती तूफान, तेज आंधी और अतिवृष्टि से खेतों में गिरे पेड़ों के निस्तारण में अब देरी नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित किसानों के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारियों, प्रभागीय वनाधिकारियों और उत्तर प्रदेश वन निगम को दिए हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर 2026 में खराब मौसम से किसानों की निजी भूमि पर गिरे पेड़ों को हटाने और लकड़ी के परिवहन की प्रक्रिया नियमानुसार तेजी से पूरी की जाएगी। लकड़ी ढुलाई के लिए ट्रांजिट परमिट प्राथमिकता से जारी होंगे। आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं की जाएगी।
आंधी-तूफान से सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री ने राहत प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और किसानों को किसी भी तरह के मानसिक या आर्थिक उत्पीड़न से बचाने की हिदायत दी है।