फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 athletes from Bahraich to showcase their mettle at the national athletics competition.

Bahraich News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे बहराइच के 13 खिलाड़ी

Mon, 12 Oct 2026 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
13 athletes from Bahraich to showcase their mettle at the national athletics competition.
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अति​थि।
बहराइच। 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (निडजैम) के लिए बहराइच के 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद स्थित वोक्सन विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों के जन्मतिथि प्रमाणपत्र और एएफआई आईडी की जांच के साथ उनके प्रदर्शन का आकलन किया गया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव अटल सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में राजा, अभिषेक, नैतिक, शुभम, हर्षित और श्यामजी का चयन हुआ है। इसी वर्ग में बालिका वर्ग से सानिया चुनी गई हैं। वहीं, अंडर-16 बालक वर्ग में रघुवीर, बॉबी, सौरभ, पंकज, शिवम और अर्नव ने जगह बनाई है। अंडर-16 बालिका वर्ग में कंचन सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है। चयन ट्रायल के दौरान एथलेटिक्स कोच ओंकार नाथ यादव, विशाल कुमार, सतेंद्र यादव, गौरव मिश्र और राजा सिंह सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed