फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VB Jiramji's operations will remain suspended for 60 days.

Bahraich News: 60 दिन ठप रहेंगे वीबी जीरामजी के काम

Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
VB Jiramji's operations will remain suspended for 60 days.
बहराइच। खेती-किसानी के प्रमुख सीजन में खेतों में मजदूरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीबी जीरामजी के कार्यों पर कुल 60 दिनों तक रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ग्राम पंचायतों में न तो नए कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी और न ही काम शुरू कराए जाएंगे। शासन ने कृषि कार्यों की समय सारिणी में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कृषि कार्यों के लिए तीन अवधियां निर्धारित की गई हैं। पहली अवधि एक से 20 जुलाई तक धान की रोपाई के लिए तय की गई है। दूसरी अवधि में धान की कटाई और गेहूं की बोआई के लिए पहले 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक का समय निर्धारित था। इसमें बदलाव करते हुए अब एक नवंबर से 20 नवंबर तक की अवधि तय की गई है। वहीं, गेहूं की कटाई के लिए एक से 20 अप्रैल तक वीबी जीरामजी के कार्यों पर रोक रहेगी। इन तीनों अवधियों को मिलाकर कुल 60 दिन कामकाज बंद रहेगा।
विज्ञापन

काम की मांग की गणना में शामिल नहीं होंगे दिन
वीबी जीरामजी के उपायुक्त रवि शंकर पांडेय ने बताया कि निर्धारित अवधि को काम की मांग के लिहाज से शून्य अवधि माना जाएगा। इन दिनों को काम की मांग की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही इस अवधि में बेरोजगारी भत्ते का लाभ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि शासन का उद्देश्य कृषि सीजन में मजदूरों की कमी रोकना और खेती से जुड़े जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए धान की कटाई और गेहूं की बोआई की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed