{"_id":"594576184f1c1b6d628b4917","slug":"141497724440-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच बीमारियों को जन्म देना, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच बीमारियों को जन्म देना, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी ग्रामीण घरों में बनवाएं शौचालय
अफसरों ने प्रधान के साथ झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बाबागंज/उर्रा। बसंतपुर ऊदल तथा सेमरीघटही गांव में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व ग्राम प्रधानों ने झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सभी लोगों से घरों में शौचालय बनवाने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि खुले में शौच करना कई बीमारियों को जन्म देना है।
विकास खंड मिहींपुरवा के सेमरीघटही में ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान अंजू देवी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव व कोटेदार बाबूलाल के साथ नौ सफाई कर्मियों ने बाजार में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सेक्रेटरी ने कहा कि गांव के लोग आज भी खुले में शौच के लिए जाते हैं। खुले में शौच से कई बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में सभी लोग शौचालय घर में बनवाएं। साथ ही सभी लोग अपने आसपास सफाई रखें। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व एबीवीपी के पदाधिकारियों ने नोडल अधिकारी की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया। उधर, विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत बसंतपुर ऊदल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जनार्दन विश्वकर्मा ने लोगों के साथ झाड़ू लगाई। साथ ही खुले में शौच जाने से होने वाली घटनाओं व बीमारियों के बारे में बताया। ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा ने ग्रामीणों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता और परिवेश के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्यों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।