फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The inaugural train will depart for Varanasi from Nepalganj Road today.

Bahraich News: नेपालगंज रोड से आज वाराणसी रवाना होगी उद्घाटन ट्रेन

Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The inaugural train will depart for Varanasi from Nepalganj Road today.
रेलवे स्टेशन पर के शुभारंभ पर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते जिला​धिकारी। 
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ की तैयारियां रविवार को अंतिम दौर में पहुंच गईं। सोमवार को यहां से उद्घाटन ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी। वहीं, एक सितंबर से नियमित संचालन शुरू होगा। पहली यात्रा निशुल्क रहेगी। इसके लिए रविवार को बड़ी संख्या में लोगों को निशुल्क टिकट बांटे गए। उधर, डीएम-एसपी व रेलवे के बड़े अधिकारियों ने रविवार को स्टेशन पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन पहुंचे। एडीआरएम नीतू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 अश्विनी तिवारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कोऑर्डिनेशन पंकज सिंह और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष गंगवार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

यात्री बोले, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि

उद्घाटन विशेष ट्रेन में निशुल्क यात्रा के लिए टिकट वितरण शुरू होते ही लोगों की भीड़ स्टेशन पहुंचने लगी। रतन अग्रवाल, देवेंद्र पाठक, एपी श्रीवास्तव, भीमसेन मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने बनारस तक यात्रा के लिए टिकट प्राप्त किया। लोगों ने कहा कि नेपालगंज रोड से वाराणसी तक रेल सेवा शुरू होना सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा लाभ

नेपालगंज रोड स्टेशन के संचालन से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर रेल संपर्क से माल परिवहन आसान होने के साथ रुपईडीहा के कारोबार को लाभ मिल सकता है। वहीं वाराणसी तक सीधी रेल सुविधा मिलने से नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा आसान होगी। इससे कतर्नियाघाट समेत आसपास के पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्टेशन के शुभारंभ को लेकर सांसद डॉ. आनंद गोंड के प्रयासों की भी क्षेत्र में चर्चा है।


एक सितंबर से शुरू होगा नियमित संचालन
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से एक सितंबर से नई समय सारणी के अनुसार ट्रेनों का नियमित संचालन होगा। अप साइड में नेपालगंज रोड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14214 वाराणसी के लिए सुबह 4:00 बजे, 75110 गोंडा के लिए 8:20 बजे, 75112 गोंडा के लिए दोपहर 3:30 बजे और 15131 वाराणसी सिटी के लिए शाम 4:30 बजे रवाना होगी। वहीं डाउन साइड में नेपालगंज रोड पहुंचने वाली ट्रेनों में 75109 गोंडा से सुबह 8:00 बजे, 15132 वाराणसी सिटी से 11:45 बजे, 75111 गोंडा से दोपहर 3:00 बजे और 14213 वाराणसी से रात 11:00 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed