फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu surges again; river rises towards the danger mark, water enters riverside villages.

Bahraich News: सरयू में फिर उफान, लाल निशान की ओर बढ़ी नदी, तटवर्ती गांवों में घुसा पानी

Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Saryu surges again; river rises towards the danger mark, water enters riverside villages.
महसी में जोगलापुरवा के पास खेतों में भरा बाढ़ का पानी।
बहराइच। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर एक बार फिर सरयू नदी पर दिखाई देने लगा है। बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी उफान पर आ गई है और एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.77 मीटर पहुंच गया है। खतरे का निशान 106.07 मीटर है। नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने से महसी तहसील के तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा फिर गहरा गया है। रविवार शाम चार बजे तक गिरिजापुरी समेत विभिन्न बैराजों से 2,74,403 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं बनबसा से भी करीब 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना ने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सरयू का पानी बढ़ने के साथ महसी तहसील के जोगलापुरवा, छतरपुरवा, रानीबाग, मांझा, लोनियनपुरवा, तुरंतीपुरवा और शुकुलपुरवा समेत निचले इलाकों में खेतों की ओर पानी बढ़ने लगा है। खेतों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को धान समेत अन्य फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं और राजस्व कर्मियों की टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रही हैं। बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तटवर्ती ग्रामीणों को सजग किया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.80 मीटर
135.49 मीटर
1,09,035 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.50 मीटर
136.78 मीटर
1,46,169 क्यूसेक

सरयू बैराज 131.90 मीटर
133.50 मीटर
19,199 क्यूसेक
- सरयू नदी में वर्तमान में छोड़ा जा रहा पानी : 2,74,403 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.77 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी महसी में जलस्तर 111.74 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed