{"_id":"6a947b3587fc602acf033ba8","slug":"three-trees-fell-onto-the-track-due-to-rain-train-operations-were-affected-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155997-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश से ट्रैक पर गिरे तीन पेड़, प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश से ट्रैक पर गिरे तीन पेड़, प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बेलरायां-दुधवा के बीच एक साथ दो बड़े पेड़ ट्रैक पर गिरने से अप और डाउन लाइन बाधित हो गई। रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने के चलते मैलानी से बिछिया आने वाली विस्टाडोम कोच ट्रेन संख्या 52260 करीब ढाई घंटे विलंब से दोपहर 1:10 बजे बिछिया पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 10:40 बजे था। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को मैलानी के लिए रवाना किया गया।
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटकर ट्रैक से हटाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेल संचालन बहाल हो सका। वहीं इसके पीछे चल रही मैलानी से नानपारा जाने वाली ट्रेन संख्या 52264 भी प्रभावित हुई। इसका बिछिया पहुंचने का निर्धारित समय 11:45 बजे है, लेकिन पेड़ गिरने के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंची। लगातार बारिश के कारण जंगल क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाओं से रेल संचालन पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को भी ट्रेनों के विलंब के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
निशानगाड़ा आउटर पर भी गिरा पेड़
निशानगाड़ा स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास भी पेड़ गिरने से नानपारा से मैलानी जा रही ट्रेन संख्या 52261 प्रभावित हुई। बिछिया पहुंचने का इसका निर्धारित समय 9:25 बजे है। पेड़ गिरने के कारण ट्रेन करीब 30 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। रेलवे टीम द्वारा पेड़ हटाए जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।